यूपी पुलिस में बड़ी पदोन्नति: 119 निरीक्षक बने डीएसपी

Youth India Times
By -
0

 










शासन की मंजूरी के बाद जारी आदेश, सेवानिवृत्ति के दिन चार अधिकारियों को मिला सम्मानस्वरूप प्रमोशन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर पदोन्नति करते हुए 119 निरीक्षकों को पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस संबंध में शासन की मंजूरी के बाद गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, नागरिक पुलिस के 109 निरीक्षकों को पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा 14 प्रतिसार निरीक्षक, कंपनी कमांडर और यातायात निरीक्षकों को भी डीएसपी पद पर प्रोन्नत किया गया है।पदोन्नति पाने वालों में कृष्ण कुमार मिश्रा, विनोद कुमार पायल, देवी चरन और सुशील कुमार शामिल हैं, जिन्हें 31 मार्च को उनके सेवानिवृत्ति के दिन ही पदोन्नति प्रदान की गई। यह उनके सेवाकाल के अंतिम दिन सम्मान स्वरूप दी गई महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। बताया गया कि इन निरीक्षकों की पदोन्नति को लेकर 24 मार्च को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के साथ विभागीय प्रोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके बाद शासन की स्वीकृति मिलने पर गृह विभाग द्वारा औपचारिक आदेश जारी कर दिया गया। इस सामूहिक पदोन्नति से पुलिस विभाग में उत्साह का माहौल है और इसे कर्मियों के मनोबल को बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)