सीएम योगी का सख्त एक्शन, इस चीज को पूरे प्रदेश में किया बैन

Youth India Times
By -
0



पूरे प्रदेश में छापेमारी, कार्रवाई की होगी उच्चस्तरीय समीक्षा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के बाजारखाला क्षेत्र में चीनी मांझे की चपेट में आकर एक युवक की दर्दनाक मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में चीनी मांझे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि चीनी मांझे से होने वाली मौतों को हत्या की श्रेणी में माना जाएगा। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य के सभी जिलों में चीनी मांझे के निर्माण, बिक्री और इस्तेमाल के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाए। इस संबंध में की गई कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा भी की जाएगी। उल्लेखनीय है कि बुधवार को बाजारखाला इलाके में पतंग की डोर युवक के गले में फंस गई थी, जिससे उसकी गर्दन की नस कट गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके अलावा, कुछ दिन पहले चीनी मांझे के कारण एक पतंग का तार हाईटेंशन लाइन पर गिरने से लखनऊ मेट्रो सेवाएं भी प्रभावित हुई थीं और ट्रेनें जहां की तहां रुक गई थीं। लगातार सामने आ रही गंभीर घटनाओं को देखते हुए सरकार ने यह कड़ा फैसला लिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)