पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला आयोजित
7 मार्च से 13 अप्रैल के बीच मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम होगा आयोजित, मंडल प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा तय, समितियों का गठन
आजमगढ़। सिधारी स्थित एक होटल के सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और जिला प्रभारी अशोक सिंह ने संबोधित करते हुए अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत की। भोजनावकाश के बाद आयोजित द्वितीय सत्र में मंडल प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान मंडल सह संचालन समिति और मंडल व्यवस्था समिति का गठन किया गया। साथ ही मंडल प्रशिक्षण वर्ग के आयोजन स्थलों का भी निर्धारण किया गया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत 7 मार्च से 13 अप्रैल के बीच मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक मंडल में निर्धारित तिथि पर 24 घंटे के भीतर सात सत्रों में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न होगा। इसी तैयारी को लेकर जिला कार्यशाला आयोजित की गई है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने विश्व को एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार अंत्योदय के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर सुशासन और विकास के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यशाला में अखिलेश मिश्रा गुड्डू, घनश्याम पटेल, जयनाथ सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रेम प्रकाश राय, सतेन्द्र राय, मंजू सरोज, पवन सिंह मुन्ना, विभा बर्नवाल, पूनम सिंह, लक्ष्मण मौर्य, रामपाल सिंह, प्रवीण सिंह, मृगांक शेखर सिन्हा, पूनम शर्मा, रेनू मौर्य, पिंकी सिंह, नन्हकूराम सरोज, विवेक निषाद, अवनीश चतुर्वेदी, अभिनव श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




