आजमगढ़: हाईमास्ट लाइटें बनी शोपीस, छह माह में ही खराब

Youth India Times
By -
0

 




विधायक व क्षेत्र पंचायत निधि से लगीं लाखों की लाइटें, रखरखाव के अभाव में बंद
ब्लॉक व बिजली विभाग परिसर की लाइटें भी बंद, जिम्मेदारों ने मानी खामियां
रिपोर्ट : आरपी सिंह
आजमगढ़। फूलपुर तहसील क्षेत्र के चट्टी-चौराहों, गांवों, सार्वजनिक स्थलों और सरकारी कार्यालयों के प्रांगण में विधायक निधि, विधान परिषद सदस्य निधि एवं क्षेत्र पंचायत निधि से लगभग साढ़े छह लाख रुपये की लागत से हाईमास्ट लाइटें लगाई जा रही हैं। इन लाइटों का प्रचलन इस कदर बढ़ गया है कि प्रधान, पार्टी पदाधिकारी और ग्रामीण अपने-अपने स्तर से निधि के माध्यम से हाईमास्ट लाइट लगवाने के प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, हकीकत यह है कि कई स्थानों पर ये हाईमास्ट लाइटें छह माह के भीतर ही खराब होकर शोपीस बनती जा रही हैं। उपखंड विद्युत कार्यालय उर्पुर फूलपुर परिसर में लगी हाईमास्ट लाइट में केवल दो बल्ब ही जल रहे हैं, जबकि ब्लॉक परिसर में लगी लाइट पूरी तरह बंद पड़ी है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी फूलपुर इशरत रोमेल से बात करने पर उन्होंने बताया कि संबंधित टेंडरधारी ठेकेदार को पत्र लिखकर खराब पड़ी हाईमास्ट लाइटें ठीक कराई जाएंगी। यदि इसके बाद भी लाइटें दुरुस्त नहीं की गईं तो संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)