आज़मगढ़ : सोने-चाँदी का लालच देकर दो लाख की ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0

 





पुलिस ने 1.90 लाख रुपये नगद किए बरामद
फरार साथी की तलाश में दबिश जारी, झाड़-फूंक के बहाने रची गई थी साजिश
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र में सोने-चाँदी की ईंट दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से ठगी की रकम में से 1,90,000 रुपये नगद बरामद किए गए हैं, जबकि उसका एक साथी अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार, वादी श्री नन्दलाल निषाद निवासी ग्राम पश्चिम पट्टी थाना अहिरौला ने 12 फरवरी 2026 को थाना सरायमीर में तहरीर दी कि करीब एक माह पूर्व धर्मेन्द्र कुमार पुत्र लालजीत निवासी कमरावा थाना गंभीरपुर ने झाड़-फूंक के बहाने उनसे संपर्क किया। धर्मेन्द्र ने अपने साथी रामआशीष मौर्या निवासी जमुवावा थाना बरदह के पास 20 किलो चांदी और दो सोने की ईंट होने का झांसा दिया। वादी के मुताबिक, 10 फरवरी 2026 को छित्तेपुर पेट्रोल पम्प के पास दोनों आरोपियों ने उनसे 2,00,000 रुपये लेकर कागज में लिपटे दो थैले थमा दिए और मौके से फरार हो गए। जब थैला खोला गया तो उसमें पीतल के टुकड़े निकले। मामले में थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 39/2026 धारा 318(4)/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को उपनिरीक्षक प्रशान्त सिंह मय टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्त की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर खण्डवारी नहर पुलिया के पास घेराबंदी की गई। पुलिस को देख संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, जिसे करीब 20 कदम की दूरी पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम धर्मेन्द्र कुमार बताया और घटना में संलिप्तता स्वीकार की। तलाशी के दौरान उसके पास से 1,90,000 रुपये नगद बरामद हुए। पुलिस ने उसे सायं 5:07 बजे हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम में उ0नि0 प्रशान्त सिंह, उ0नि0 बासुदेव साहनी, उ0नि0 नीरज कुमार गौड़, कांस्टेबल आदर्श कुमार, अरविन्द्र कुमार गौतम व सौरभ पाण्डेय शामिल रहे। फरार आरोपी रामआशीष मौर्या की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)