मैं ठाकुर हूं.. से वायरल हुई आस्था सिंह पहुंची थाने, ऋतु त्रिपाठी ने यूं दिया जवाब

Youth India Times
By -
0



ब्राह्मण-ठाकुर विवाद ने पकड़ा तूल, बढ़ी जुबानी जंग, दोनों पक्षों को मिल रहीं जान से मारने व दुष्कर्म की धमकियां

कानपुर। पनकी स्थित एक निजी बैंक शाखा की दो महिला बैंककर्मियों के बीच सोशल मीडिया पर शुरू हुआ ब्राह्मण-ठाकुर विवाद अब कानूनी कार्रवाई तक पहुंच गया है। बैंककर्मी आस्था सिंह और ऋतु त्रिपाठी के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और मानहानि का दावा करने की तैयारी में हैं। मामला उस समय सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बैंक परिसर के अंदर आस्था सिंह ऋतु त्रिपाठी के पति से बहस करती दिखाई दीं। वीडियो में आस्था स्वयं को ठाकुर बताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आईं। इसके बाद ऋतु त्रिपाठी ने भी वीडियो साझा कर अपना पक्ष रखा और कहा कि उन्हें भी ब्राह्मण होने का गर्व है। देखते ही देखते मामला जातिगत बहस में बदल गया और विभिन्न संगठनों व जातीय विचारधाराओं से जुड़े लोग भी इसमें कूद पड़े। विवाद के बाद दोनों पक्षों को सोशल मीडिया पर गंभीर धमकियां मिल रही हैं। ऋतु त्रिपाठी के पति ऋषि के अनुसार, उन्हें सिर कलम करने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। वहीं आस्था सिंह का कहना है कि उनके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं और उन्हें दुष्कर्म तक की धमकी दी जा रही है। बुधवार को आस्था सिंह अपने पिता के साथ कानपुर कचहरी पहुंचीं और वकील से मुलाकात की। उन्होंने ऋतु और उनके परिवार के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेजने की तैयारी की है। इसके बाद वह पनकी थाने पहुंचीं और इंस्पेक्टर को प्रार्थना पत्र देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। दूसरी ओर, ऋतु त्रिपाठी और उनके पति ने आस्था सिंह के खिलाफ आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई है। ऋतु का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं, इसलिए कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने भी आस्था के खिलाफ मानहानि का दावा करने की बात कही है। इंस्पेक्टर पनकी मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास भी किया जाएगा। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)