कई जिलों में एसडीएम और एडीएम न्यायिक पदों पर नई तैनाती
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार की देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राजेश चंद को एसडीएम गाजीपुर पद से स्थानांतरित कर एडीएम न्यायिक मैनपुरी बनाया गया है। वहीं राजस्व परिषद से संबद्ध रहे विकास यादव को एसडीएम अंबेडकर नगर के पद पर तैनात किया गया है। बृजपाल सिंह, जो अब तक एसडीएम देवरिया थे, उन्हें एडीएम न्यायिक लखीमपुर खीरी नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में राजेश कुमार मिश्रा को नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या से हटाकर सचिव अयोध्या विकास प्राधिकरण बनाया गया है। संजीव कुमार उपाध्याय, जो विशेष कार्याधिकारी प्रयागराज विकास प्राधिकरण में तैनात थे, अब नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके अतिरिक्त अर्चना अग्निहोत्री, जो राजस्व परिषद से संबद्ध थीं, को एसडीएम मऊ के पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





