आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम

Youth India Times
By -
0




किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान प्रिंस रंजन (25) पुत्र विनोद, निवासी मेहनाजपुर के रूप में हुई है। वह शहर में किराए के मकान में रहकर हिमांशु अस्पताल में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि घटना से पहले प्रिंस रंजन मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। इसके बाद उसने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि करीब 8 बजे घटना की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)