आजमगढ़ : डीएवी महाविद्यालय में मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा व साइबर क्राइम पर जागरूकता प्रशिक्षण

Youth India Times
By -
0

 




यातायात, साइबर सेल और फायर विभाग ने पीपीटी व डेमोंस्ट्रेशन से किया छात्रों को जागरूक
आग से बचाव, ऑनलाइन ठगी रोकथाम और नारी सशक्तिकरण पर दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
आज़मगढ़। डीएवी महाविद्यालय में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा गठित विशेष सेल के माध्यम से मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम एवं आग दुर्घटनाओं से बचाव विषयों पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रेम चन्द्र यादव ने की। कार्यक्रम में यातायात पुलिस, साइबर सेल और फायर डिपार्टमेंट की टीम ने एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स/रेंजर्स सहित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पीपीटी प्रेजेंटेशन और डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया। साइबर सेल रानी की सराय से आरक्षी विजय कुमार यादव ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए मोबाइल सुरक्षा के लिए ई-स्कैन बॉट रिमूवल एप डाउनलोड करने की सलाह दी, जिससे संदिग्ध एपीके फाइल्स को हटाकर मोबाइल को सुरक्षित किया जा सके। यातायात उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह ने सड़क सुरक्षा से जुड़े आवश्यक नियमों की जानकारी दी, वहीं महिला आरक्षियों ने मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देकर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। फायर डिपार्टमेंट से आरक्षी नीरज कुमार दुबे ने मैदान में गैस सिलेंडर एवं फायर एक्सटिंग्विशर के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव और आग बुझाने के व्यावहारिक तरीकों का डेमो प्रस्तुत किया। इस अवसर पर प्रो. सौम्य सेनगुप्ता, प्रो. राकेश यादव, प्रो. अरुण सिंह, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. अवनीश राय, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. अजय सोनकर, डॉ. अमित सिंह, डॉ. संजय गोंड़, डॉ. दुर्गेश सिंह, डॉ. कृष्णानंद पाण्डेय, सुधांशु श्रीवास्तव, डॉ. शैलेन्द्र भारती, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. गौरव कुमार, शिशिर श्रीवास्तव सहित लगभग 300 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)