सुबह घर से निकला, अब तक नहीं लौटा, परिजन परेशान
आजमगढ़ जनपद के तहबरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लखमनपुर पट्टी (पोस्ट-नासिरूद्दीनपुर) निवासी 14 वर्षीय इशांत राय मंगलवार 11 फरवरी 2026 की प्रातः लगभग 9 बजे घर से बाहर निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इशांत राय के पिता का नाम प्रशांत भूषण राय है। लापता किशोर का रंग गोरा, चेहरा लंबा, आंख-नाक-कान सामान्य तथा कद लगभग 5 फुट है। घर से निकलते समय उसने लाल स्वेटर और नीली जींस पहन रखी थी। इस संबंध में थाना तहबरपुर में गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। यदि किसी व्यक्ति को इशांत राय के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल थानाध्यक्ष तहबरपुर या परिजन शशांक भूषण राय को मोबाइल नंबर 9369644646 अथवा 9453406869 पर सूचित करने की अपील की गई है।





