चयनित पहलवान वाराणसी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
आयु सीमा, दस्तावेज और वजन वर्ग की पूरी जानकारी जारी
आजमगढ़। अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग की जिला कुश्ती चयन प्रतियोगिता का आयोजन 12 फरवरी 2026 (बृहस्पतिवार) को सुखदेव पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़ में किया जाएगा। इस चयन ट्रायल में सफल पहलवान 17 से 19 फरवरी 2026 तक वाराणसी में आयोजित होने वाली अंडर-15 राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिला कुश्ती संघ द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार बृहस्पतिवार को वजन मापन दोपहर 11.30 बजे से 12.30 बजे तक किया जाएगा, इसके बाद चयन ट्रायल आयोजित होगा। इस संबंध में जिला कुश्ती संघ के संयुक्त सचिव सत्यवान यादव ने बताया कि चयन ट्रायल में वही पहलवान भाग ले सकेंगे जिनका जन्म वर्ष 2011 से 2012 के बीच हुआ हो। इसके अलावा 2013 में जन्मे 13 वर्ष आयु के पहलवान चिकित्सा प्रमाण-पत्र एवं माता-पिता के प्रमाण-पत्र के साथ भाग ले सकते हैं। आयु एवं अधिवास का सत्यापन आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र अथवा पासपोर्ट के माध्यम से किया जाएगा। इच्छुक पहलवान स्टेडियम, आजमगढ़ में अपने निर्धारित वजन वर्ग के अनुसार एंट्री कराकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। बालक वर्ग (फ्री स्टाइल एवं ग्रीको रोमन) वजन वर्ग: 38, 41, 44, 48, 52, 57, 62, 68, 75, 85 किलोग्राम, बालिका वर्ग वजन वर्ग: 33, 36, 39, 42, 46, 50, 54, 58, 62, 66 किलोग्राम, संपर्क सूत्र: 1. सत्यवान यादव – 9451512349 (सह सचिव, जिला कुश्ती संघ आजमगढ़) 2. रामवृक्ष यादव – 9889156088 (सह सचिव, जिला कुश्ती संघ आजमगढ़)।




