आजमगढ़। जनपद के देवगाँव कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर स्थित एक पोखरे पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा किसी अज्ञात जानवर को क्रूरता पूर्वक काटे जाने की घटना सामने आई है। मौके पर खून और बाल बिखरे पाए गए, जिसके बाद स्थानीय निवासी ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने तत्काल FIR दर्ज करने के आदेश दिए। रामपुर कठरवा गांव निवासी सूर्यकांत यादव पुत्र रामाकांत यादव ने देवगाँव कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि वे सिवान घूमने गए थे। वहां सलेमपुर पोखरे पर उन्हें खून और बाल पड़े दिखे, जो किसी जानवर को क्रूरता से काटे जाने के संकेत थे। प्रार्थी ने कहा कि क्षेत्र में अज्ञात लोग आए दिन जानवरों को इसी तरह काटते हैं। तहरीर पर प्रभारी निरीक्षक ने FIR दर्ज अज्ञात आरोपियों की तलाश और घटना की जांच में जुटी है। क्षेत्र में पशु क्रूरता की ऐसी शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं, जिसे देखते हुए पुलिस सतर्क है।




