आजमगढ़ : रोडवेज कर्मचारी संघ के प्रान्तीय अधिवेशन में आजमगढ़ को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0







मेरठ में सम्पन्न अधिवेशन में प्रवेश कुमार सिंह बने प्रांतीय उपाध्यक्ष
आजमगढ़ आगमन पर कर्मचारियों ने किया भव्य स्वागत समारोह का आयोजन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ का प्रान्तीय अधिवेशन 27 एवं 28 दिसम्बर को जिला मेरठ में राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अधिवेशन के दौरान संघ की प्रांतीय केन्द्र समिति का मनोनयन किया गया। मनोनयन प्रक्रिया के अंतर्गत आजमगढ़ क्षेत्र के रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवेश कुमार सिंह को प्रांतीय उपाध्यक्ष चुना गया। उनके इस चयन से आजमगढ़ क्षेत्र के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। प्रांतीय उपाध्यक्ष चुने जाने के उपरांत प्रवेश कुमार सिंह के आजमगढ़ आगमन पर एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री डी०के० तिवारी के नेतृत्व में राहुल सिंह, गौरव दीक्षित, राजनारायण श्रीवास्तव, दिलीप यादव, हरेंद्र निषाद, रजनीश रंजन, मनोज पाण्डेय, अमित पाण्डेय, अंजली चौरसिया, नीशा सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने पुष्प मालाओं एवं नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)