आजमगढ़: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह को लगाई फटकार

Youth India Times
By -
0

 


पार्टी अनुशासन और सुशासन का पाठ पढ़ाया, दोबारा ऐसी गलती न होने की दी चेतावनी
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने आजमगढ़ जिला अध्यक्ष ध्रुव सिंह को कड़ी फटकार लगाते हुए पार्टी अनुशासन और सुशासन का पाठ पढ़ाया। बीती शाम प्रदेश अध्यक्ष के आजमगढ़ आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा सड़क मार्ग को पूरी तरह जाम कर स्वागत करने पर वे खासे नाराज दिखे।
चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वागत करने के लिए सड़क जाम करना उचित नहीं है। "एक तरफ साइड होकर भी स्वागत किया जा सकता है। पार्टी आम जनता की समस्याओं का पूरा ध्यान रखती है और सुशासन का संदेश देती है। ऐसे आयोजनों से जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए," उन्होंने चेतावनी दी। जानकारी के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष के काफिले के पहुंचते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सड़क पर इकट्ठा हो गए, जिससे पूरा मार्ग जाम हो गया। इससे स्थानीय लोगों को काफी असुविधा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह को जमकर फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने का निर्देश दिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह सराहनीय है, लेकिन यह जनता की सुविधा के खिलाफ नहीं होना चाहिए। इस घटना से पार्टी के अंदर अनुशासन बनाए रखने का संदेश गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)