आज़मगढ़ : सन शाइन स्कूल में धूमधाम से मनाई गई दीपावली

Youth India Times
By -
0

 





आजमगढ़। सन शाइन स्कूल सठियांव में दीपों का पर्व दीपावली बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय को रंग-बिरंगी झालरों, दीयों और फूलों से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने रंगोली, दीप सज्जा जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
विद्यालय के संचालक बृजेश यादव एवं प्रधानाचार्य शेष मणि मिश्रा ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी विद्यार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “दीपावली केवल रोशनी का नहीं, बल्कि सत्य, सदाचार और ज्ञान के प्रसार का पर्व है।”
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, गीत और नाट्य मंचन ने सबका मन मोह लिया, सभी ने मिलकर खुशियों का यह त्योहार मनाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)