आजमगढ़ में बौरहवा बाबा अखाड़े पर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दम

Youth India Times
By -
0

 




180 पहलवानों ने लिया हिस्सा, बागपत में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए विजेता
सीनियर और अंडर-17 वर्ग में रोमांचक मुकाबलों ने बटोरी सुर्खियां
आजमगढ़। जिला कुश्ती संघ आजमगढ़ द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता 25 अक्टूबर 2025 को बौरहवा बाबा अखाड़े, निकट रेलवे स्टेशन, आजमगढ़ में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में सीनियर (पुरुष/महिला) और अंडर-17 (बालक) वर्ग में कुल 180 पहलवानों ने हिस्सा लिया। जिला कुश्ती संघ के सचिव प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि सीनियर वर्ग के विजेता बागपत में 8 से 10 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश सीनियर राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप में आजमगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
सीनियर पुरुष फ्री-स्टाइल में विवेक यादव (57 किग्रा, नीबी), मंगेश यादव (61 किग्रा, भुड़की), आयुष यादव (65 किग्रा, कदमघाट), सुनील यादव (70 किग्रा, बौरहवा बाबा), और अश्वनी कुमार सिंह (74 किग्रा, नीबी) ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्रीको रोमन वर्ग में अमरनाथ चौहान (55 किग्रा, कदमघाट), दुर्गेश यादव (60 किग्रा, नीबी), सूरज यादव (63 किग्रा, कदमघाट), विजय शंकर यादव (67 किग्रा, नीबी), और अमन यादव (72 किग्रा, चड़ई) ने बाजी मारी।
महिला फ्री-स्टाइल में रंजन लता (50 किग्रा, नीबी), प्रिया चौहान (55 किग्रा, स्टेडियम), अनुपमा (57 किग्रा, स्टेडियम), और सेजल मौर्या (72 किग्रा, नीबी) ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालक फ्री-स्टाइल में कन्हैया (30 किग्रा, नीबी), सोहराब (34 किग्रा, चड़ई), सौरभ (38 किग्रा, चड़ई), साहिल (41 किग्रा, मोजरापुर), प्रियांशु गौंड (45 किग्रा, मोजरापुर), राजन यादव (48 किग्रा, नीबी), सत्यम (51 किग्रा, चड़ई), रंजीत (55 किग्रा, भुड़की), अमन (60 किग्रा, कदमघाट), प्रिंस (65 किग्रा, कदमघाट), विवेक (70 किग्रा, स्टेडियम), और विकेश यादव (+70 किग्रा, बौरहवा बाबा) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुशील कुमार सिंह, डॉ. मनीष त्रिपाठी (विजय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल), और जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने किया। समापन समारोह में जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, मिर्जापुर ब्लॉक प्रमुख बलवंत यादव, समाजसेवी रामचंद्र यादव, और ज्ञानेंद्र यादव "हन्नू" ने विजेताओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष विजय शंकर यादव सहित लालचंद यादव, अमेरिका पहलवान, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में अशोक, अरविंद, इंद्रेश, गोविंद, विभा मौर्या, रागिनी, रामवृक्ष, और रीतेश शामिल थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)