सीएम योगी का बड़ा तोहफा; 57 तहसीलदार हुए परमानेंट PCS अधिकारी

Youth India Times
By -
0

 


2020-2022 बैच के SDM को मिला लाभ, DPC की सिफारिशों पर आधारित आदेश

लखनऊ। छठ पूजा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) के 57 अधिकारियों को बड़ा उपहार दिया है। राज्य सरकार ने इन अधिकारियों का स्थायीकरण आदेश जारी कर दिया, जिससे उन्हें वेतनमान, पेंशन और सेवा स्थिरता जैसे महत्वपूर्ण लाभ सुनिश्चित हो गए हैं। यह स्थायीकरण मुख्य रूप से 2020 और 2022 बैच के उन तहसीलदारों को मिला है, जो पदोन्नति के बाद उपजिलाधिकारी (SDM) बन चुके हैं। आदेश विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, IAS अन्नपूर्णा गर्ग द्वारा हस्ताक्षरित है। यह उत्तर प्रदेश लोक सेवा (कार्यपालिका) अधीनस्थ सेवा नियमावली, 2003 के तहत विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की सिफारिशों पर आधारित है। जुलाई 2025 में हुई DPC बैठक के बाद यह कदम उठाया गया है। अधिकारियों के अनुसार, इससे प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होगी और युवा अफसरों को प्रोत्साहन मिलेगा।
आधिकारिक सूची में 2020 बैच के अभय राज पांडे (SDM आजमगढ़), हेमंत कुमार गुप्ता (SDM बलरामपुर), कमलेश कुमार (SDM रायबरेली), करणवीर सिंह (SDM हमीरपुर), लालता प्रसाद (SDM बुलंदशहर), अशोक कुमार सिंह (SDM मऊ), विजय यादव (SDM महाराजगंज), सुबोध मणि शर्मा (SDM प्रतापगढ़), भूपाल सिंह (SDM आजमगढ़) और केशव प्रसाद (SDM मैनपुरी) जैसे नाम शामिल हैं। वहीं, 2022 बैच से मोनालिसा जौहरी (SDM बहराइच), अभय सिंह (SDM मुरादाबाद) और तान्या (सहायक नगर आयुक्त झांसी) का भी स्थायीकरण हुआ है। हालांकि, पूर्ण सूची अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)