आजमगढ़: समाजवादी पार्टी कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा और पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर की मनाई गई जयंती

Youth India Times
By -
0

 




भगवान विश्वकर्मा ने किया सृष्टि का निर्माण, पेरियार ने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका : हवलदार
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, आजमगढ़ में भगवान विश्वकर्मा और पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने की, जिसमें दोनों महान व्यक्तित्वों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का सृष्टि के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर उनके कार्यों को याद करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। वहीं, पेरियार ईवी रामास्वामी नायकर की जयंती पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पेरियार ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, कुप्रथाओं, अंधविश्वास, पाखंड, ऊंच-नीच, छुआछूत और असमानता को समाप्त करने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने वैज्ञानिक सोच और तर्कवादी विचारधारा को बढ़ावा देकर समाज में जागृति और चेतना फैलाई। हवलदार यादव ने कहा, "पेरियार एक महान समाज सुधारक और सामाजिक न्याय के पक्षधर थे, जिनके विचार और जीवन संघर्ष सदियों तक प्रेरणा देते रहेंगे।"
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, विधायक अखिलेश यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे यादव, प्रसिद्ध उद्यमी व समाजसेवी इं. सुनील यादव, जीएस प्रियदर्शी, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव, राजेश यादव, शिवसागर यादव, दुर्गेश यादव, संतोष कुमार गौतम, पंकज मौर्या, कुणाल मौर्य, सिंगारी गौतम, द्रौपदी पांडेय, मनोज कृष्ण यादव, नसीम अहमद, सूर्यनाथ मास्टर, सत्यदेव सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)