जहानागंज (आजमगढ़)। घर-घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार को कैंब्रिज प्लेवे स्कूल एवं कैंब्रिज मॉडर्न स्कूल के संस्थापक राकेश सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से निकली, जिसमें आगे-आगे डीजे पर देशभक्ति गीतों की मधुर धुन गूंज रही थी। छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाते हुए वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग रहे थे।
यात्रा मवेशी स्थित अमर शहीद के.के. सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंची, जहां प्रतिभागियों ने माला एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इसके बाद सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर मिश्रा मार्केट मुख्य चौक होते हुए यात्रा आगे बढ़ी। छात्रों के जोशीले नारों से क्षेत्र का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया और कई लोग भावुक हो उठे।
तिरंगा यात्रा विद्यालय पर समाप्त हुई, जहां यह गोष्ठी में परिवर्तित हो गई। गोष्ठी में संस्थापक राकेश सिंह ने तिरंगे के महत्व एवं देश की आज़ादी में इसके योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्थापक राकेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य उग्रसेन वर्मा, विमलेश सिंह, विपुल निगम, एस.पी. प्रजापति, संदीप चौहान, गुलिस्ता शेख, नेहा सिंह, रेखा चौबे, संजना यादव सहित अनेक शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।








