आजमगढ़। खुटहन थाना क्षेत्र जौनपुर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक विवाहिता ने अपने पति के बिहार नौकरी के लिए जाने के बाद प्रेमी से कोर्ट मैरिज कर ली। 28 नवंबर 2013 को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई शादी के बाद दंपती के तीन बच्चे हैं। पति के 15 जनवरी 2025 को बिहार जाने के बाद पत्नी का एक युवक से प्रेम संबंध शुरू हुआ, जो उसके घर आने-जाने लगा। 20 जुलाई को विवाहिता ने प्रेमी संग कोर्ट मैरिज कर ली।
जब पति को इसकी जानकारी हुई, तो वह घर लौटा और पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर आगबबूला हो गया। उसने ससुराल वालों और गांव के संभ्रांत लोगों को बुलाकर पंचायत की। ससुराल पक्ष ने बेटी को भला-बुरा कहा और पति ने पत्नी का त्याग करने की घोषणा की। पंचायत के फैसले के बाद विवाहिता को प्रेमी संग उसके सामान के साथ भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और पति ने कहा कि यदि दोनों साथ रहना चाहते हैं, तो वह पत्नी को त्याग देता है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।







