आजमगढ़ : पूजा सिंह का मुख्य सेविका पद पर चयन, परिजनों में हर्ष

Youth India Times
By -
0







सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में तैनात चाचा का रहा विशेष मार्गदर्शन

आजमगढ़। मेहनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी शिक्षक उमाकांत सिंह की पुत्री पूजा सिंह का उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका पद पर चयन हुआ है। इस उपलब्धि से परिजनों और गांव में खुशी की लहर है।
पूजा सिंह ने इससे पूर्व टेट परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उनकी इस सफलता में उनके चाचा भानु प्रताप सिंह, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं, का विशेष मार्गदर्शन रहा। पूजा ने अपने चाचा के साथ रहकर इस परीक्षा की तैयारी की थी। उनके भाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एलएल बी की पढ़ाई कर रहे हैं।
भानु प्रताप सिंह ने भतीजी की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि पूजा की मेहनत और लगन से परिजनों में हर्ष का माहौल है। पूजा की इस सफलता को गांव के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)