उप्र के 22 पीसीएस अधिकारियों को मिली IAS में पदोन्नति, दो को तत्काल नई जिम्मेदारी

Youth India Times
By -
0







20 अधिकारियों की तैनाती के लिए सरकार जल्द ही जारी कर सकती है आदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के 22 वरिष्ठ प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में पदोन्नति दी गई है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इन अधिकारियों को 2019, 2020 और 2021 के बैच आवंटित किए गए हैं, जो 2023 और 2024 की चयन सूची पर आधारित है।
पदोन्नति पाने वाले 22 में से दो अधिकारियों को तत्काल नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलराम सिंह को सिद्धार्थनगर का मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) और विनोद कुमार गौड़ को फर्रुखाबाद का सीडीओ नियुक्त किया गया है। शेष 20 अधिकारियों को जल्द ही नई तैनाती मिलने की उम्मीद है।
पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों की सूची: 2019 बैच : भानु प्रताप यादव, 2020 बैच: विधान जायसवाल, राजेश कुमार सिंह, बलराम सिंह, शैलेंद्र कुमार भाटिया, देवी प्रसाद पाल, अंजू लता, जय नाथ यादव, गुलाब चंद्र, राम सुरेश वर्मा, रण विजय सिंह, दयानंद प्रसाद, विनोद कुमार गौड़, 2021 बैच : सचिन कुमार सिंह, विवेक कुमार श्रीवास्तव, बसंत अग्रवाल, वंदिता श्रीवास्तव, महेंद्र कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, राजेश कुमार, योगेंद्र कुमार, नीलम।
मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि यह पदोन्नति उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में नई ऊर्जा लाएगी। ये अधिकारी अपने अनुभव और कौशल के दम पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को निभाएंगे, जिससे प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। बाकी 20 अधिकारियों की तैनाती के लिए सरकार जल्द ही आदेश जारी कर सकती है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)