आजमगढ़: ग्राम प्रधान को गोली मारने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

Youth India Times
By -
0








वाराणसी में चल रहा है प्रधान का इलाज, परिवार को भी जान का खतरा
आजमगढ। जनपद के थाना निजामाबाद क्षेत्र के ग्राम रानीपुर के प्रधान प्रकाश यादव पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 27 मई 2025 को रात करीब 8 बजे हुई, जब ग्राम प्रधान प्रकाश यादव अपने घर से निकलकर राजेश यादव के खेत की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, ग्राम चुनहटा निवासी सुशील यादव, दुबई यादव, पप्पू यादव, प्रवीण यादव, प्रियांशु यादव और तीन अज्ञात व्यक्तियों ने साजिश के तहत अवैध असलहों से लैस होकर प्रकाश यादव पर हमला किया। अभियुक्तों ने एकांत में अकेले देखकर ग्राम प्रधान पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे उनके पेट और जांघ में गंभीर चोटें आईं। वर्तमान में प्रकाश यादव का इलाज वाराणसी में चल रहा है। हमले के बाद अभियुक्तों ने पीड़ित के परिवार को भी जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के पिता राजबली यादव की शिकायत पर थाना निजामाबाद में 28 मई 2025 को मुकदमा संख्या 193/2025, धारा 109, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच उपनिरीक्षक शमशाद खां को सौंपी गई। 31 मई 2025 को थानाध्यक्ष हीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी टीम के साथ शेरपुर तिराहे के पास से दो वांछित अभियुक्तों, पप्पू यादव (44 वर्ष) और दुबई यादव (37 वर्ष), दोनों पुत्र कनाई लाल उर्फ रामअवध यादव, निवासी चुनहटा, को गिरफ्तार किया। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)