आजमगढ़ : होमगार्ड की पत्नी की बेरहमी से हत्या

Youth India Times
By -
0

 







मकान की छत पर खून से लथपथ मिली लाश
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने शुरू की जांच
आजमगढ़। जनपद के तरवा थाना क्षेत्र के किशुनदासपुर में मंगलवार रात 55 वर्षीय रामदुलारी तिवारी की उनके मकान की छत पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वह नित्य की तरह अकेले छत पर सो रही थीं। उनके पति अगस्त तिवारी, जो होमगार्ड हैं, रात की ड्यूटी के बाद बुधवार तड़के घर लौटे। दरवाजा न खुलने पर उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वे बांस की सीढ़ी के सहारे छत पर पहुंचे, जहां रामदुलारी मृत पड़ी थीं। छत पर चारों ओर खून फैला था, और मृतका के शरीर पर कई चोटें थीं, जिससे प्रतीत होता है कि उन्होंने आत्मरक्षा में संघर्ष किया था।
मृतका के सात पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जिनमें पांच पुत्रियों की शादी हो चुकी है। घटना के समय दो पुत्रियां ननिहाल गई थीं और पुत्र बाहर था। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ लालगंज और एसओ तरवा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम घटना के साक्ष्य संकलन में जुट गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)