फेरे लेने से पहले दुल्हन ने जहर खाकर दी जान

Youth India Times
By -
0

 







दूल्हे के टूटे सारे अरमान, बैरंग लौटी बारात
बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां छतारी थाना क्षेत्र में शनिवार को दुल्हन ने शादी समारोह के दौरान बारात चढ़त के बाद जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कोहराम मच गया। बारात बैरंग लौट गई। शादी की तैयारियां धरी रह गईं और खुशियां मातम में बदल गईं।
बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के गांव कमौना निवासी बनवारीलाल की 22 वर्षीय बेटी सोनम की शादी शिकारपुर क्षेत्र के युवक से हुई थी। शनिवार को शादी होनी थी। घर में खुशी का माहौल था। बारात चढ़त के बाद लोग खाना खा रहे थे। इसी बीच देर रात 12 बजे अचानक दुल्हन सोनम की तबीयत बिगड़ गई। उसे जेएन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पता चला कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। इसे सुनकर दोनों परिवारों के होश उड़ गए। रात में बारात लौट गई। रविवार को सोनम के शव का पोस्टमार्टम हुआ। वह उसके हाथों में मेहंदी रची हुई थी।
पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिजनों ने भी कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सोनम का एक भाई व एक बहन है। वह दूसरे नंबर की थी। पिता मजदूरी करते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो परिजन बेसुध हो गए। इंस्पेक्टर सिविल लाइन राजवीर सिंह परमार ने बताया कि घटना बुलंदशहर की है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)