आजमगढ़: हमेशा से समाज को दिशा और दशा प्रदान करता रहा है ब्राह्मण समाज-मनीष मिश्रा

Youth India Times
By -
0







अतरौलिया में भगवान परशुराम जयंती समारोह का आयोजन
आजमगढ़। अतरौलिया के मनोज मैरेज हॉल में रविवार को ब्राह्मण चेतना मंच के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनीष मिश्रा और विशिष्ट अतिथि डॉ. सरोज पांडे थे। समारोह की अध्यक्षता डॉ. कौशल किशोर मिश्रा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके बाद दीप प्रज्ज्वलन कर समारोह की शुरूआत की गई।
मुख्य अतिथि मनीष मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से समाज को दिशा और दशा प्रदान करता रहा है। उन्होंने ब्राह्मणों द्वारा समाज को बुराइयों से बचाने की भूमिका पर प्रकाश डाला। चंद्रजीत तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हर युग में सामाजिक बुराइयों को खत्म करने का प्रयास किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज ब्राह्मण समाज असंगठित होने के कारण कमजोर हुआ है, इसलिए इसे संगठित होने की जरूरत है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सरोज पांडे ने भगवान परशुराम को संपूर्ण ब्रह्मांड का रक्षक बताते हुए उन्हें ब्रह्मांड के देवता के रूप में संबोधित किया। उन्होंने ब्राह्मण समाज से एकता बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर सुनील कुमार पांडे, प्रभाकर तिवारी, रामकृष्ण चौबे, नीरज तिवारी, आनंद तिवारी, प्रदीप मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, घनश्याम पांडे, शेरू पांडे, श्याम बिहारी चौबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)