आजमगढ़ : पत्रकार सौरभ उपाध्याय को पितृ शोक, संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता

Youth India Times
By -
0






आजमगढ़। जर्नलिस्ट क्लब के सचिव व एमएलसी रामसूरत राजभर के मंडलीय प्रतिनिधि सौरभ उपाध्याय के पिता अरविन्द कुमार उपाध्याय की लम्बी बीमारी के बाद देहावसान हो गया। यह सूचना जनपद में पहुंची सभी मर्माहत हो उठे और उनके बेलइसा स्थित पैतक आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को ढ़ाढ़स बंधाया। बताते चले कि वरिष्ठ पत्रकार सौरभ उपाध्याय के पिता अरविन्द कुमार उपाध्याय एक सामाजिक व्यक्ति के साथ-साथ शास्त्रज्ञ थे। वे आकस्मिक बिमारी के कारण उपचार हेतु आजमगढ़ के रमा हास्पिटल में भर्ती रहे लेकिन उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें हायर सेंटर लखनऊ राम मनोहर लोहिया हास्पिटल में भर्ती होना पड़ा। वहां पर भी लगभग एक पखवारा तक चले उपचार के दौरान उन्होंने बुधवार की दोपहर में अंतिम सांस लिया। लखनऊ से पार्थिव शरीर आजमगढ़ पहुंचा और अंतिम संस्कार के लिए वाराणसी के लिए रवाना हुआ। जहां उनके बड़े पुत्र गौरव उपाध्याय ने मुखाग्नि दी। शवयात्रा में दलीय सीमाएं टूट गई। श्रद्धाजंलि अर्पित करने वालों में जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, भाजपा वरिष्ठ नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू, अरविन्द सिंह, प्रवीण सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, हरिओम सिंह, शिक्षक नेता सुधीर श्रीवास्तव, हरिलाल यादव, भाजपा नेता कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, टूनटून उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय, अनिल सिंह, मनीष मिश्रा, सुशील सिंह, कमलेश तिवारी, वीरेंद्र मिश्र, अरूण त्रिपाठी, पुनीत पाठक, महेंद्र सिंह, नागेंद्र यादव, तन्मय पांडेय, राजनाथ तिवारी, श्यामसुंदर चौहान सहित भारी संख्या में पत्रकार, शिक्षक संगठन, अधिवक्ता, सामाजिक संगठनों सहित सभी राजनैतिक दलों के लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)