आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने बुधवार शाम उत्तर मध्यमा द्वितीय (12वीं) का परिणाम घोषित कर दिया। श्री राजकुमार संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कमल सागर के छात्र समर्थ यादव ने 93.14% अंकों के साथ जिला टॉपर बनकर न केवल जनपद का गौरव बढ़ाया, बल्कि प्रदेश में दूसरा स्थान भी हासिल किया। इस उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालय प्रबंधक और शिक्षकों ने प्रसन्नता जताई। समर्थ की सफलता की खबर मिलते ही उनके परिवार और स्वजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर उत्साह व्यक्त किया। इसी विद्यालय के अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। नितिन सिंह ने 92.14% अंकों के साथ प्रदेश में चौथा और जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, राघवेंद्र यादव ने 91% और सौरभ सिंह ने 89.71% अंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार और जिले के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है।
आजमगढ़: समर्थ यादव ने उत्तर मध्यमा द्वितीय में प्रदेश में द्वितीय तो जिला टॉप कर बढ़ाया जिले का मान
By -
Wednesday, April 30, 2025
0
Tags: