यूपी में तीन आईएएस अफसरों का हुआ तबादला

Youth India Times
By -
0

 





हाल ही में हुए इस मुख्य विकास अधिकारी का स्थानांतरण किया गया रद्द
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार तीन आईएएस अफसर का तबादला कर दिया है। तबादले के क्रम में विशेष सचिव सामान्य प्रशासन एवं राजस्व विभाग राम केवल को राजस्व विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉक्टर पूजा गुप्ता का हाल ही में मुख्य विकास अधिकारी, चंदौली के पद पर स्थानांतरण किया गया था, जिसे शासन द्वारा रद्द कर दिया गया है। वे संयुक्त मजिस्ट्रेट गाजियाबाद के पद पर पूर्ववत बनी रहेंगी। बाराबंकी के संयुक्त मजिस्ट्रेट राल्लपल्ली जगत साईं चंदौली के मुख्य विकास अधिकारी बनाये गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)