आजमगढ़ : महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में होली उत्सव का किया गया आयोजन

Youth India Times
By -
0






1 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने जमकर होली का लुफ्त उठाया
होली परंपरा, प्रसन्नता और भाईचारे की भावना का त्योहार-डीपी मौर्य, प्रबंधक
आजमगढ़। महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में रंगों का त्यौहार होली के मौके पर विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम होली उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को स्नेहिल फुहार का नाम दिया गया, जिसमें नर्सरी एलकेजी यूकेजी के बच्चों के साथ-साथ 1 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने जमकर होली का लुफ्त उठाया और साथ ही साथ मिलकर मस्ती की। विद्यालय के प्रबंधक डीपी मौर्य ने कहा कि होली परंपरा, प्रसन्नता और भाईचारे की भावना का त्योहार है। हमें होली आपसी भाईचारा एवं सौहार्द के साथ मनाना चाहिए। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होली नृत्य - होली खेले रघुवीरा अवध में, होली खेल रहे बांके बिहारी जैसे गीतों पर खूब झूमे। और एक दूसरे को रंग लगाया और होली की बधाई दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य- रामनयन मौर्य, उप प्रधानाचार्य एस. एन. यादव, कोआर्डिनेटर-आनंद मौर्य, राम चरण मौर्य , दीपिका सिंह, दिनेश यादव, किशन यादव, आरोही मोदनवाल, अजय कुमार, धीरेंद्र मोहन, शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, अजय कुमार यादव आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)