आजमगढ़ : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का फूंका गया पुतला

Youth India Times
By -
0



पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आक्रोश
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया। मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था और सांसद नीरज शेखर के साथ और अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर आहत किया था, जिससे आहत होकर जनपद में मल्लिकार्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर बलराज सिंह कार्य समिति सदस्य भाजपा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के ऊपर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने संसद में जो आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है उसी को लेकर युवाओं और भाजपा के कार्यकतार्ओं में आक्रोश है जिसको देखते हुए कलेक्ट्रेट में मल्लिकार्जुन खड़गे के विरोध में सड़क पर उतरकर पुतला फूंका गया। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर देश के ऐसे प्रधानमंत्री रह चुके हैं जिन्होंने अपने भारत देश के लिए काफी कुछ किया है जिनके योगदानों को कभी भूलाया नहीं जा सकता साथ ही युवाओं के नेता नीरज शेखर सिंह के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है। पुतला दहन करने वालों में स्वतंत्र सिंह मुन्ना प्रदेश कार्य समिति सदस्य, शशांक सिंह, समर सिंह, जिला महामंत्री लालगंज, नीरज सिंह, अनंत यादव, हरिवंश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रिंकू सिंह, सौरभ सिंह उकेरौला मिथिलेश सिंह, मिथिलेश चौरसिया जिला महामंत्री भाजपा ,रमेश राम, जिला मंत्री, आदि लोग मौजूद रहे जिसमें भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)