मायके आई महिला की गला रेतकर हत्‍या

Youth India Times
By -
0

 




निर्वस्त्र हाल में खेत में मिली लाश; पीछे-पीछे गया पति हुआ फरार
गोरखपुर। गोरखपुर में मायके आई 24 साल की एक महिला की गला रेतकर हत्‍या कर दी गई। महिला सुबह 5 बजे घर से नित्‍य कर्म के लिए निकली थी। उसे लेने आया पति भी उसके पीछे-पीछे गया था। कुछ देर बाद पति लौट आया लेकिन महिला नहीं लौटी। महिला के लौटने में देर होने पर जब घरवालों ने तलाश की तो गांव के बाहर सरसों के खेत में निर्वस्त्र हाल में उसकी लाश मिली। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पति पर केस दर्ज कर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। हरपुरबुदहट निवासी दिवंगत ब्रम्हदेव राय की 24 वर्षीय पुत्री नीरज उर्फ लाला की शादी संतकबीरनगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के समोगर गांव निवासी पप्पू पाण्डेय से चार साल पहले हुई थी। नीरज की मां को मौनी अमावस्या पर कुंभ में स्नान करने जाना था। ऐसे में घर पर रहने के लिए 26 जनवरी को उन्होंने अपनी बेटी नीरज को बुलाया था। कुंभ स्नान करने के बाद उसकी मां लौट आई थी। रविवार की शाम को नीरज का पति पप्पू उसे ले जाने आया था।
दिवंगत हो चुके ब्रम्हदेव राय के दो मकान है। गांव वाले मकान में नीरज उर्फ लाल और अपने पति और बहन के साथ सोई थी। जबकि नीरज की मां और भाई गांव के बाहर वाले मकान पर सोए थे। बहन जूही ने बताया कि रविवार की रात में जीजा और दीदी में झगड़ा हुआ था। जीजा नशे में घर आए थे और रात में किसी बात को लेकर बहन से झगड़ रहे थे। नीरज उर्फ लाला सुबह पांच बजे घर से नित्यकर्म के लिए निकली थी। पप्पू भी उसके पीछे निकला और कुछ देर बाद लौट आया। वह करीब आठ बजे तक घर रहा। घरवालों के अनुसार, नीरज की छोटी बहन से पानी मांगकर पीने के बाद कुछ देर तक पत्नी का इंतजार करने का नाटक करता रहा और फिर बाइक में पेट्रोल डलवाने के बहाने घर से निकल गया। जब नीरज खेत से नहीं लौटी तो मायके वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। गांव के बाहर सरसों के खेत में निर्वस्त्र हाल में उसकी लाश मिली। शव मिलने के बाद नीरज के पति की तलाश होने लगी, तो वह गायब मिला। मोबाइल मिलाने पर पहले तो घंटी बजी लेकिन बाद में मोबाइल बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि वह अभी ससुराल जाने को तैयार नहीं थी। पति को अपनी पत्नी पर शक होने लगा था। हत्या की सूचना के बाद हरपुर बुदहट पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद एसपी नार्थ जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और घरवालों से बात की। हरपुरबुदहट पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया। मौका-ए-वारदात से फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)