नशे में दूल्हे ने किसी और को पहना दी वरमाला, नाराज हुई दुल्हन

Youth India Times
By -
0

 

सांकेतिक तस्वीर




उठाया ऐसा कदम; पिता संग लड़का पहुंच गया थाने
बरेली। शराब के नशे में धुत दूल्हे ने दोस्त के गले में वरमाला डाल दी। इससे नाराज दुल्हन ने बरात लौटा दी। बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने अपनी बेटी का रिश्ता पीलीभीत जिले के बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव गजरया निवासी रविंद्र कुमार से तय किया था। शनिवार रात बरात आई। वरमाला की रस्म के दौरान दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर पहुंचे। दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाल दी। इसी बीच शराब के नशे में धुत दूल्हे ने दोस्त को वरमाला पहना दी। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार करते हुए बरात लौटा दी। इस बीच बरातियों व रिश्तेदारों ने दुल्हन को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे व उसके पिता बाबूराम को थाने ले आई। दुल्हन के पिता की तहरीर पर दूल्हे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व सार्वजनिक रूप से अपमानित करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दूल्हे, उसके पिता व तीन दोस्तों का शांतिभंग में चालान कर दिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)