शादी की रात पता चला दुल्हन का सच, बर्दाश्त नहीं कर सका दूल्हा

Youth India Times
By -
0

 




परिवार संग मिलकर जघन्य घटना को दे दिया अंजाम
बदायूं। यूपी के बदायूं में नवविवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पांच अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है। गिरफ्तार पति ने पुलिस को बताया कि उसका पत्नी के साथ शादी से पहले से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सुहागरात पर उसने कहा कि वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है। शादी की पहली रात ये बात सुनकर वह हैरान रह गया और परिवार के साथ मिलकर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।
पूरा मामला अलापुर कस्बे का है। यहां के रहने वाले यादराम के 17 साल के बेटे नीरज की शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन के गांव डभौरा सिमरा निवासी रामनिवास की बेटी के साथ 22 जनवरी को शादी हुई थी। बकौल नीरज का पहले से उसकी पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। रिश्तेदारी में होने के चलते दोनों की शादी करा दी गई। दोनों के बीच शादी से पहले भी संबंध बने थे, लेकिन उसने कभी खुद के गर्भवती होने की जानकारी नहीं दी थी। नीरज ने पुलिस को बताया कि सुहागरात पर उसकी पत्नी ने उससे कहा कि वह ढाई महीने की गर्भवती है और तुम्हारा की बच्चा उसके पेट में है। ये बात सुनकर पहले तो वह सन्न रह गया। उसे विश्वास ही नहीं हुआ। उसने इसकी जानकारी घर वालों को दी। परिवार और आसपास के लोग तानें मारने लगे। तरह-तरह की बातें वह बर्दाश्त नहीं कर पया और मां के साथ मिलकर उसने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)