अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की दीर्घायु की किया कामना
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के मुखिया पी डी ए आंदोलन के सूत्र धार पूर्व मुख्यमंत्री माननीय अखिलेश यादव के जन्म दिन के अवसर पर सपा प्रवक्ता अशोक यादव ने अपनी ग्राम सभा शाहखजुरा में आज 01 जुलाई को ब्रम्ह बाबा के मंदिर में पत्नी अंजलि यादव व परिवार के साथ हवन पूजन कर उनके दीर्घायु होने की कामना किया। उक्त अवसर पर उन्होंने कहा कि हम लोग दृढ़ संकल्पित हैं कि 2027 में 2024 से भी बड़ी जीत दिलाते हुए अखिलेश यादव को पूर्ण बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे।