आजमगढ़: बंद घर के अंदर मिला वकील का शव

Youth India Times
By -
0
पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना, पांच दिन पूर्व पत्नी गई थी मायके

आजमगढ़। सिधारी कस्बा में शनिवार की शाम बंद घर में वकील का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बंद घर से शव को निकाला। वकील की पत्नी बेटा के साथ मायके चली गई थी। वकील घर पर पांच दिन से अकेले रह रहे थे। देवगांव कोतवाली के रामपुर कठवरा निवासी 73 वर्षीय कल्पनाथ यादव कलेक्ट्रेट में वकील थे। सिधारी कस्बा में मकान बनवा कर परिवार के साथ रहते थे। उन्हें एक बेटा व एक बेटी हैं। बेटी निजी पालीटेक्निक में पढ़ाती है। घर पर पुत्र व पत्नी रहते हैं। स्वजन ने बताया कि पत्नी पांच दिन पूर्व बेटे के साथ मायके चली चली गई थीं। वकील कल्पनाथ यादव घर पर अकेले रह रहे थे। उनका घर दो दिन से बंद था। शनिवार की शाम घर से तेज दुर्गंध आने लगी। आस-पास के लोगों ने वकील को बुलाया तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद लोगों ने वकील के पुत्र व पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खोल कर पुलिस अंदर पहुंची तो घर में वकील का शव पड़ा था। शव कई दिन का लग रहा था, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव देखने से लग रहा था कि लू से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)