भाजपा नेता का सिर फोड़ा

Youth India Times
By -
0
निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष समेत छः लोगों पर केस दर्ज

संतकबीरनगर। संतकबीरनगर जिले के उड़ियावा पुरवा में आयोजित एक भोज कार्यक्रम में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने गुरुवार को निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत छह नामजद और कुछ अज्ञात पर बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। घटना पांच दिन पहले की है। कोतवाली क्षेत्र के सौरहा-सिहोरवा निवासी भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष दूधनाथ शर्मा पुत्र स्वर्गीय संजय ने तहरीर दी है कि वह 27 अप्रैल की शाम उड़ियावा पुरवा में लालचंद्र गुप्ता के घर भोज कार्यक्रम में गए थे। आरोप है कि वह जैसे ही अपनी बाइक खड़ी कर जाने लगे, वैसे ही गांव निवासी निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राम नरेश निषाद, चंद्रशेखर, अर्जुन, नंदा, प्रवीण उर्फ पिंटू, आदर्श एवं अन्य लोग लाठी-डंडा और पाइप लेकर जान से मारने की नीयत से उन्हें घेर लिया और अपशब्द कहने लगे। प्रवीण उर्फ पिंटू ने उनके सिर पर पाइप से प्रहार कर दिया। उसके बाद उक्त लोग लाठी-डंडे से उन्हें बुरी तरह मारने-पीटने लगे। इसमें उनका सिर फट गया और शरीर गंभीर चोटें आईं। मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव किया। आरोपियों ने धमकी दी कि आज तो बच गए हो, दोबारा जान से मार डालेंगे। घायल भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। पुलिस निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राम नरेश, चंद्रशेखर, अर्जुन, नंदा, प्रवीण उर्फ पिंटू, आदर्श व कुछ अज्ञात के खिलाफ बलवा, अपशब्द कहने, जानमाल की धमकी देने और मारने-पीटने का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष दूधनाथ शर्मा द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बारे में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राम नरेश निषाद ने कहा कि उनकी कोई दुश्मनी नहीं है। उन्हें सिर्फ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में फंसाया गया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)