आजमगढ़: कलश यात्रा के साथ श्री चंडी यज्ञ का शुभारंभ

Youth India Times
By -
0
17 मई को होगी यज्ञ की पूर्णाहुति

आजमगढ़। शहर के निकट स्थित ग्राम गोपालपुर में श्री चंडी यज्ञ का शुभारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में क्षेत्र के पुरुष व महिला भारी संख्या में उपस्थित रहे। यात्रा मां चंडिका मन्दिर से गाजे बाजे, हाथी घोड़े के साथ शुरू होकर सिधारी भगवान शंकर जी के स्थान पर पहुंचकर मां गंगा व नर्मदा नदी से आए जल को कलश में लेकर माता मंदिर पर पूजन हेतु यात्रा के साथ वापस आए, जहां पर विद्वान ब्राह्मणों द्वारा पूजन कार्य प्रारंभ किया गया। यज्ञाचार्य पण्डित विनोद उपाध्याय ने बताया कि यज्ञ की पूर्णाहुति 17 मई को होगी। यज्ञ के संयोजक श्रीकांत ब्रम्हचारी ने बताया कि दिन में यज्ञ होगी तथा सांय 7 बजे से कथा का आयोजन किया गया है। कलश यात्रा में मुख्य रूप से राम कवल तिवारी, ललन तिवारी, अजीत उपाध्याय, शिवम तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, दिवाकर तिवारी, ओमप्रकाश तिवारी, अतुल उपाध्याय, शिव देव तिवारी, जयप्रकाश तिवारी, सुभाष तिवारी, राजेश तिवारी, पिंटू तिवारी, उदयभान, सोहन तिवारी, शशांक, मणि, अरविन्द, राकेश सिंह, रमेश सिंह, राधे यादव, रमाकांत आदि रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)