आजमगढ़: स्वतंत्र कुमार सिंह भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोनीत

Youth India Times
By -
0
पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसे बखूबी निभाते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाऊंगा-स्वतंत्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना

आजमगढ़। मुबारकपुर विधानसभा के समेंदा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र कुमार सिंह (मुन्ना) को भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश का प्रदेश कार्यसमिति मनोनीत किया गया है। जिससे लेकर समर्थकों व कार्यकर्तायों में खुश की लहर दौड़ गयी। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने एक मनोनयन पत्र जारी कर के आज सोमवार को जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र कुमार सिंह (मुन्ना सिंह) को जानकारी दी गयी कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया है। पत्र मिलते ही समर्थकों व कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला पंचायत सदस्य स्वतंत्र कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उसे बखूबी निभाते हुए पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुँचाऊंगा। मेरे जैसे कार्यकर्ता को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नामित किये जाने पर प्रदेश शीर्ष नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष का आभार है। इस अवसर पर सुधीर सिंह, चंद्रशेन सिंह, बलराज सिंह, तूफानी कन्नौजिया, सन्नी सिंह, मनमोहन सिंह, धर्मराज़ सिंह, रिंकू सिंह शामिल है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)