आजमगढ़: राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पांडेय भाजपा में हुए शामिल

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह कमर कसे हुए है। लगातार प्रदेश ज्वाइंनिग कमेटी द्वारा बड़े चेहरे को भाजपा की सदस्यता दिलाकर एक-एक सीट को मजबूत करने की कवायद जारी है। इस बार प्रदेश ज्वाइंनिग कमेटी के अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कांता कर्दम आदि ने लालगंज लोस अंतर्गत आने वाले अतरौलिया विधानसभा के शेखपुरा गांव निवासी व राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पांडेय को भाजपा की सदस्यता दिलाई है। प्रदेश उपाध्यक्ष के भाजपा में शामिल होने से समर्थक लगातार इन्हें बधाईयां दे रहे वहीं पार्टी कार्यकर्ताओ में जोश का संचार नजर आ रहा है। भाजपा में शामिल होने पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु पांडेय ने कहा कि ब्राह्मणों की सच्ची हितैषी भाजपा है। भाजपा ने विकास की राजनीति की है और ब्राह्मणों को सम्मान देने का काम किया है। मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के दम पर तीसरी बार ऐतिहासिक सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहाकि भाजपा द्वारा जो भी दायित्व मिलेगा उसे बखूबी निभाया जाएगा और ऐतिहासिक सरकार बनाने में अपना शत प्रतिशत योगदान दिया जाएगा। वहीं समर्थकों द्वारा बताया जा रहा कि श्री पांडेय के भाजपा का दामन थामने से लालगंज ही नहीं बल्कि बहुत-सी सीटों पर प्रभाव दिखेगा और आने वाले समय में बड़े पैमाने पर ब्राह्मण वर्ग भाजपा में शामिल होगा। बहरहाल, भाजपा में शामिल होने पर श्री पांडेय को बधाईयां मिल रही है। श्री पांडेय को बधाई देने वालों में अखिलेश कुमार मिश्र, अमन सिंह, विवेक पांडेय, अमन सिंह, रितेश सिंह, सुरेश पांडेय, टुन्नू पांडेय, राम चंद्र जयसवाल, आनंद तिवारी आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)