काजल निषाद की तबीयत के बारे में नया अपडेट

Youth India Times
By -
0
कल आया था हार्ट अटैक; जानें डॉक्टरों ने क्या कहा


गोरखपुर। यूपी की गोरखपुर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार और टीवी एक्ट्रेस काजल निषाद की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है। काजल निषाद को रविवार की रात हार्ट अटैक आने के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काजल के परिवारीजन और पार्टी कार्यकर्ता देर रात एंबुलेंस से उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में काजल निषाद की तबीयत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों ने कहा है कि काजल को थोड़ा आराम करना चाहिए। काजल की तबीयत खराब होने का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हुआ था। समर्थकों के मुताबिक शुक्रवार की शाम काजल जनसंपर्क के दौरान बेहोश हो गई थीा। इसके बाद उन्हें गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां के डॉक्टरों ने काजल को डिहाइड्रेशन होने की बात कही थी। इलाज से उनकी सेहत में सुधार हो रहा था। लेकिन रविवार को काजल निषाद की तबीयत फिर बिगड़ने लगी। उन्होंने डॉक्टरों से सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद काजल की ईसीजी जांच कराई गई। रिपोर्ट में दिल के रिदम में बदलाव मिला। इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम में शामिल डॉ. यासिर अफजाल ने बताया कि रिपोर्ट से पता चला कि दिल का दौरा पड़ा है। इसे मायो कार्डियक इंफेक्शन (एमआई) कहते हैं। इसके बाद एहतियातन हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टरों ने काजल निषाद को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल रेफर कर दिया। काजल निषाद की तबीयत खराब की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचने लगे। देर रात एम्बुलेंस से काजल के परिवारीजन उन्हें लेकर लखनऊ पहुंचे जहां मेदांता हॉस्पिटल में उन्हें भर्ती कराया गया है। 41 वर्षीय काजल निषाद राजनीति में आने से पहले अभिनेत्री रही हैं। उन्होंने लापतागंज सहित कई धारावाहिकों में काम किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)