आजमगढ़: पूर्व सपा विधायक आदिल शेख प्रदेश सचिव किये गये नामित

Youth India Times
By -
0


आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति के बाद समाजवादी पार्टी आजमगढ़ के दीदारगंज विधानसभा के पूर्व विधायक आदिल शेख को समाजवादी पार्टी उ0प्र0 की राज्य कार्यकारिणी का प्रदेश सचिव नामित किया गया है। आदिल शेख 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट से दीदारगंज विधानसभा सीट से विधायक चुने गये थे। 2017 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2022 में समाजवादी पार्टी द्वारा उन्हें टिकट न देकर पूर्व वरिष्ठ नेता सुखदेव राजभर के लड़के कमलाकान्त राजभर को टिकट दिया गया और वे विधायक चुने गये। इस दौरान समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आदिल शेख को प्रदेश सचिव नामित किये जाने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित समर्थकों में काफी हर्ष व्याप्त है। प्रदेश सचिव नामित किये जाने के बावत पूर्व विधायक आदिल शेख ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि पार्टी हाईकमान द्वारा मेरे ऊपर विश्वास करते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी गयी है उस पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)