आजमगढ़: फार यू फाउण्डेशन ने गोल्ड मेडल विजेता पहलवान को किया सम्मानित

Youth India Times
By -
0
डा0 मनीष त्रिपाठी और राजेन्द्र प्रसाद यादव की पहल, उदीयमान खिलाड़ियों की मदद करेगा फाउण्डेशन

आजमगढ़। नोएडा में U15 और U20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता ( पुरूष/महिला) 28 से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, जिसमें आजमगढ़ के पहलवान उत्तर प्रदेश कुश्ती टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए U15 बालक वर्ग फ्री स्टाईल 52 किग्रा में अमित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया था। राहुल सांकृत्यायन के प्रबंधक डॉक्टर मनीष त्रिपाठी और अरुण पाल द्वारा अमित यादव को 21000 रुपए धनराशि देकर सम्मानित किया गया। डॉ मनीष त्रिपाठी ने आगे भी हर संभव मदद करने का वादा भी किया। बताते चले कि जनपद में जिले के डॉक्टरों की टीम और सर्वोदय पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र यादव द्वारा 'फॉर यू' नामक एक संस्था चलाई जा रही है। संस्था द्वारा खेल विद्या से जुड़े हर जरूरतमंद बच्चों को उनके उत्साहवर्धन और खेल में आगे बढ़ाने के लिए मदद की जाती है। इस संस्था में सर्वोदय पब्लिक स्कूल के राजेंद्र प्रसाद यादव सहित तमाम स्कूलों द्वारा जरूरतमंद खिलाड़ियों को धनराशि के अलावा खेल संबंधी उपकरण प्रदान किए जाते हैं। इतना ही नहीं इस संस्था द्वारा गरीब तबके के खिलाड़ियों को गोद भी लिया जाता है जिससे उन्हें मदद मिलती है और वह अपने खेल विद्या में और निखार लाते हैं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)