समाजवादी पार्टी में इस पार्टी ने किया अपना विलय

Youth India Times
By -
0
भाजपा और बसपा के कई नेता भी हुए शामिल


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में जनता दल (एस) का राष्ट्रीय स्तर पर समाजवादी पार्टी में विलय हो गया। वहीं भारतीय समाज दल तथा शोषित समाज अधिकार पार्टी ने बिना शर्त समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया। भाजपा और बसपा के भी कई नेता भी सपा में शामिल हुए। जनता दल (सेक्यूलर) के अध्यक्ष भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवगौड़ा के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हार के बाद भाजपा से हाथ मिलाने के फैसले से असंतुष्ट जनता दल (एस) के राजस्थान, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, केरल, के प्रतिनिधियों ने समाजवादी पार्टी में विलय का निर्णय लिया। समाजवादी पार्टी केरल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ साजी पोथेन थॉमस के प्रयासों से आज जनता दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव आर.एस. प्रभास, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष शिव सिंह, केरल के प्रदेश अध्यक्ष पंतलाम मोहन दास, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बैकुण्ठ नाथ सहित हरियाणा और पंजाब इकाई के पदाधिकारी भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। भारतीय समाज दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नारायण राजभर तथा शोषित समाज अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार गौतम ने अपने तमाम पदाधिकारियों के साथ लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी को बिना शर्त समर्थन देने का एलान किया। अखिलेश यादव के समक्ष भाजपा के पूर्व प्रत्याशी विनोद शुक्ला ने साथियों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। कन्नौज के दीपू चौहान के साथ पार्टी में शामिल हो गए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)