विवेक सिंह भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

Youth India Times
By -
0
रिपोर्ट-सरदार रोशन सिंह
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। ग्राम बिसौरी निवासी युवा नेता विवेक सिंह धीरज को भाजपा युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।उन्होंने बताया कि पार्टी में लंबे समय से जुड़े हुए हैं।साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी सहभागिता रही है।उनको जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।विदित हो कि पूर्व में भी विवेक सिंह भाजपा युवा मोर्चा में जिला मंत्री और मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर चुके है। इस बाबत उन्होने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी,निष्ठा व समर्पण भाव के साथ करूंगा।उन्होंने कहा कि भाजपा गरीबों के हित के लिए कार्य करती है। भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सुरक्षित है।मेरा दायित्व है कि भाजपा की नीतियां और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए।उन्होंने अपने नियुक्ति पर जिला व शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)