आजमगढ़ : नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत

Youth India Times
By -
0



आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय पर नगर महामंत्री धर्मवीर चौहान की अगुवाई में सुक्खू राम भारती प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनुसूचित मोर्चा की अध्यक्षता में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अरविन्द कुमार, समिति के महामंत्री सूरज सोनकर व नगर उपाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी (सभासद) के साथ अपनी समिति के सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर एक बार फिर से मोदी सरकार के लिए संकल्पित किया। इस कार्यक्रम में नगर महामंत्री नीरज सिंह द्वारा अपने नवनियुक्त नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा आकाश गुप्ता का स्वागत किया गया। यह कार्यक्रम सभासद नरौली सन्तोष चौहान, नगर मंत्री शेखर लाल श्रीवास्तव, योगेन्द्र यादव आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)