आजमगढ़ के पत्रकार प्रदीप वर्मा किये गये सम्मानित

Youth India Times
By -
0
आल मीडिया कांउसिल का राष्ट्रीय अवार्ड समारोह सम्पन्न

नई दिल्ली। ऑल मीडिया काउंसिल द्वारा 8वां राष्ट्रीय पुरस्कार सम्मान समारोह-2024 राजधानी के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब आँफ इंडिया नई दिल्ली मे समारोह के बीच सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री जितेंद्र सिंह संटी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा विधायक दीपक कुमार मिश्रा (शाका), भाजपा विधायक प्रोफेसर सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी, अमरनाथ सनातन युग केंद्र के संस्थापक स्वामी ज्ञानसागर महाराज, महेंद्र यादव, दिनेश कुमार वत्स, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, रामगढ़िया बोर्ड दिल्ली के अध्यक्ष जितेंद्र पाल सिंह गागी, डाक्टर दिव्या तंवर, जीयालाल, रामजी सिंह सहित अनेक हस्तियां विशिष्ट के रुप मे उपस्थित थीं। वक्ताओं ने जहा सामाजिक दृष्टिकोण पर विचार दिये वहीं विभिन्न क्षेत्रों से चयनित लोगों को राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कथा व्यास भगवान शरण बापू ने आशिर्वचन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा तथा मंच संचालन त्रिलोक सुथार व वरिष्ठ पत्रकार मानवेंद्र ने किया। इस अवसर पर ऑल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव मनोज जोशी, गफ्फार खान पठान, इद्रीश पटेल, इलियास शेख, अफसाना पठान, विंदु रावल, रीना उपस्थित थी। ऑल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र विश्वकर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इन हस्तियों को मिला अवार्ड- कार्यक्रम मे देश के विभिन्न हिस्सों से आये लोगो को राष्ट्रीय अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। अवार्ड पाने वाले मे राम जी सिंह सामाजिक क्षेत्र, जीया लाल (सामाजिक क्षेत्र), राजेश कुमार शर्मा( शिक्षा), वेद शर्मा( संगीत,) डाक्टर सरिता बेनीवाल (शिक्षा.) प्रदीप वर्मा (पत्रकारिता,) जितेन्द्र सिंह तोमर (बिजेनस मैन) कृष्ण यादव (स्वास्थ्य). निहारिका (सामाजिक) क्षेत्र मे अपने योगदान के लिए अवार्ड पाया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)