गर्भवती महिला सिपाही के साथ क्रूरता

Youth India Times
By -
0
दबंगों ने पेट में मारी लात, विरोध पर की गंदी हरकतें; सिपाही पति को भी पीटा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस भर्ती परीक्षा से ड्यूटी करके पति के साथ वापस घर जा रही गर्भवती महिला सिपाही से दुकानदार और कर्मचारियों ने पीटा। छेड़छाड़ की और गले से मंगलसूत्र छीन लिया। पत्नी को बचाने आए सिपाही पति से भी दबंगों ने मारपीट की। पुलिस आयुक्त के आदेश पर ताजगंज थाना में अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। खंदौली थाने में तैनात महिला सिपाही की पुलिस भर्ती परीक्षा में ड्यूटी थी। पति भी पुलिस में है। महिला सिपाही ने बताया की 17 फरवरी को सुबह छह बजे से एक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी लगी थी। पति उस दिन छुट्टी पर थे। गर्भवती होने के वजह से पति कार से परीक्षा केंद्र पर छोड़ने गए थे।
वहां से शाम को घर वापस आते समय फतेहाबाद रोड पर एक पेठे की दुकान पर सामान खरीदने के लिए रुके। पति दुकान पर सामान लेने चले गए। इस दौरान बगल की दुकान पर खड़ा युवक गाली देने लगा। उन्होंने इसका विरोध किया। इस बात पर आसपास के अन्य दुकानदार भी मौके पर आ गए। सब मिलकर महिला सिपाही को पीटा। उनमें से एक युवक ने महिला सिपाही के सिर पर डंडा और पेट में लात मार दी। इससे वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। इस पर पति दौड़कर आया और बीच बचाव करने लगा। मगर, दुकानदारों ने उसको भी जमकर पीटा। महिला सिपाही का आरोप है कि इस दौरान युवकों ने छेड़छाड़ भी की। मारपीट के दौरान गले से मंगलसूत्र भी छीन लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)