दूल्हे राजा हेलीकॉप्टर पर विदा कराकर ले गए दुल्हनियां

Youth India Times
By -
0
देखने के लिए लगी लोगों की भीड़

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार को बेवर कस्बा में हुई एक शादी चर्चा का विषय बन गई। दरअसल दूल्हा, दुल्हन को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर लाया। हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई तो नवजोड़े को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई।
मामला बेवर थाना क्षेत्र के मल्लामई गांव का है। गांव के खेल मैदान में मंगलवार की सुबह हेलीकॉप्टर पहुंचा। जानकारी हुई तो लोगों में चर्चाएं होने लगीं। देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। थोड़ी देर में पता चला कि यह हेलीकॉप्टर दुल्हन की विदाई के लिए आया है। इस पर दूल्हा-दुल्हन की विदाई देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए।
कस्बा के लक्ष्मीनगर निवासी रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी युधिष्ठिर सिंह की पुत्री निधि उर्फ शशी का विवाह 19 फरवरी के था। दूल्हा गिरगेश यादव निवासी राजीव गांधी नगर, मैनपुरी थे। मंगलवार सुबह विदाई के समय हेलीकॉप्टर आया। बेवर से हेलीकॉप्टर द्वारा विदाई हुई। वहां भी वधु को देखने के लिए लोग पहुंचे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)