वरमाला के समय दूल्हे को लगा झटका

Youth India Times
By -
0
ब्यूटी पॉर्लर जाने की बात कहकर दूल्हन प्रेमी संग फरार

कानपुर। यूपी के कानपुर से एक अजब मामला सामने आया है। जहां एक दूल्हे के अरमानों पर शादी के दिन पानी फिर गया। दरअसल एक गांव में तय तिथि और समय पर दूल्हा बारात लेकर दूल्हन के घर पहुंचा। जहां द्वारपूजा के बाद वह वरमाला के लिए स्टेज पर बैठा रहा। लेकिन इस बीच दुल्हन मेकअप के बहाने ब्यूटी पार्लर गई और वहां से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। अंत में दूल्हा मायूस होकर बारात लेकर वापस चला गया। अब दुल्हन के पिता ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।
ये मामला चौबेपुर के बंदीमाता रोड स्थित एक गांव का है। जहां कानपुर देहात से सोमवार की रात बारात आई थी। नाश्ता पानी के बाद बारात की अगवानी हुई। द्वारचार की रस्म के बाद लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत किया। दूल्हे को स्टेज पर बैठाया गया। डीजे की धुन पर सभी थिरक रहे थे। वहीं, ब्यूटी पार्लर के लिए गई दुल्हन के काफी देर तक न आने पर लड़की पक्ष ने ब्यूटी पार्लर में फोन किया तो बताया गया दुल्हन एक लड़के के साथ काफी देर पहले निकल गई है। काफी तलाश करने के बाद पता नहीं चला। जानकारी होते ही दोनों पक्ष सकते में आ गए। पंडाल में सन्नाटा पसर गया। काफी देर बातचीत के बाद ही बारात लौट गई। दुल्हन के पिता ने चौबेपुर थाने में प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में चौबेपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि दुल्हन के भागने की तहरीर मिली है, वह किसके साथ गई है जानकारी की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)